भीमताल में युवक पर शोषण और धोखाधड़ी के आरोप, बाजार बंद कर कोतवाली का घेराव

भीमताल में एक युवक पर लड़कियों के साथ शारीरिक व आर्थिक शोषण और नाम बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोपों को लेकर बवाल खड़ा हो गया। मामले के विरोध में भाजपा नेताओं व स्थानीय व्यापारियों ने भीमताल बाजार बंद कर दिया और कोतवाली का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन भी किया। पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है।