साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने परखी जवानों की फिटनेस, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

देहरादून: पुलिस लाइन में आज शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जवानों की शारीरिक फिटनेस का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित भी किया।

परेड निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने घुड़सवार दस्ते का भी निरीक्षण किया और अश्वों के खानपान, रख-रखाव और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

SSP inspected the fitness of the soldiers in the weekly parade and police line.
SSP inspected the fitness of the soldiers in the weekly parade and police line.

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अत्याधुनिक भोजनालय में सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कर्मचारियों को पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने पुलिस जनकल्याण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।