शहर कोतवाली क्षेत्र में खोखों में आग, चार दुकानें जलकर खाक
देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात अस्थायी दुकानों (खोखों) में अचानक ही आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैल गई व लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पाया।
आग की चपेट में आकर करीब 4 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा सामान, नकदी और अन्य सामग्री जलने से व्यापारियों को भारी नुकसान भी हुआ है। घटना के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी भी मच गई।
पुलिस और दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से राहत कार्य भी किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों की जांच भी की जा रही है। दमकल अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है।