शादी समारोह में फिजूलखर्ची पर रोक, गांव में ही होंगे विवाह आयोजन

देहरादून। शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने के लिए खत शिलगांव के पंचरा-भंजरा स्थित महासू देवता मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में महंगे होटल, पार्क व फार्म हाउस में विवाह आयोजन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

खत स्याणा तुलसी राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से तय भी किया गया कि सभी शादी-विवाह के कार्यक्रम गांव व घरों में ही संपन्न कराए जाएंगे। साथ ही, विवाह समारोह में महिलाओं को अधिकतम तीन गहने पहनने की अनुमति भी होगी। डीजे, फास्ट फूड व बीयर पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला भी लिया गया है।

इसके अलावा, पहली शादी में न्यौते की राशि अधिकतम 100 रुपये तय भी की गई है, जबकि कन्यादान अपनी क्षमता व इच्छा के अनुसार दिया जा सकेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और सामाजिक बहिष्कार की कार्रवाई भी की जाएगी।