Developed India will be built only on the foundation of Swadeshi Cabinet Minister Rekha Arya
नैनीताल। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आज बुधवार को आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के विधानसभा सम्मेलन में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य वक्ता के रूप में शामिल भी हुईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार स्वदेशी विचारधारा ने हमें अंग्रेजों से आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी, उसी स्वदेशी मंत्र के सहारे अब हमें देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है और भारत को विश्व महाशक्ति बनाना है।
उन्होंने कहा कि “स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के ज़रिए ही हम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर सकते हैं।”
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केवल खादी पहनना या मिट्टी के दीए जलाना ही स्वदेशी का पूर्ण अर्थ नहीं है, बल्कि हमें अपने दैनिक जीवन में घर के सामान, कपड़े, मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीददारी में भी स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता भी देनी होगी।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, कार्यक्रम जिला सह-संयोजक भुवन जोशी, जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, विनीत अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय व नीरज बिष्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
