Netaji got entangled in the affair of love, went out of the house, now demands justice from the police
लॉकडाउन के दौरान एक युवती से मोहब्बत में पड़े हल्द्वानी के एक नेता के जीवन में उथल-पुथल सी मच गई है । आरोप है कि प्रेमिका ने दो साल पहले अपने प्रेमी के छोटे भाई से संबंध बना लिए, जिससे दोनों भाइयों के बीच विवाद भी बढ़ गया। नतीजतन, बड़े भाई को घर से बाहर कर दिया गया और अब वह किराए के मकान में बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नेताजी ने पुलिस से न्याय की अपील भी की है।
यह नेता हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से एक राजनीतिक दल के सिंबल पर पिछला चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा। चुनाव में उनकी जमानत तक जब्त हो गई।
नेताजी के अनुसार, कोरोना के लॉकडाउन के दौरान उनकी मुलाकात एक युवती से हुई थी और दोनों के बीच संबंध भी बने। यह संबंध कई वर्षों तक चले, लेकिन बाद में मनमुटाव हो गया। इसके बाद युवती ने नेताजी के छोटे भाई से संपर्क किया और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
चिंताजनक स्थिति तब पैदा हुई जब छोटे भाई ने बड़े भाई से कह दिया कि वह अब घर में नहीं रह सकते और उन्हें अलग घर दिलवाया जाएगा। इसके बाद नेताजी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के घर में रहने लगे। लेकिन दो वर्ष बाद भी जब उन्हें अपना घर नहीं मिला, तो नेताजी ने छोटे भाई से संपर्क किया। छोटे भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
नेताजी ने इस पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार प्रेमिका को ठहराया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच भी की जा रही है।
