Doon Police files case in hate speech case
दिनांक 03 फरवरी 2025 को नथुवा वाला क्षेत्र में 2 युवकों द्वारा एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने की घटना प्रकाश में आयी थी, जिसमे रायपुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर छेड़खानी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनो युवकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी। उक्त दोनों युवकों में से एक युवक के दूसरे समुदाय से होने के कारण काली सेना के भूपेश जोशी, उसके साथी अजय, वैभव पंवार और अन्य के द्वारा दूसरे समुदायों के विरोध में नथुवावाला में एक सभा कर दूसरे समुदाय के लोगो की दुकानों के बैनर/पोस्टर आदि फाड़ दिए थे और दूसरे समुदाय के लोगो के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दोनों समुदायों के मध्य वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर उ०नि० संजय रावत द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर भूपेश जोशी, वैभव पंवार, अजय और अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
