Minister Ganesh Joshi honored the winners of the archery competition in the 38th National Games.
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
मंत्री जोशी ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका देता है। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनकी मेहनत से उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी का अवसर भी मिला।
मंत्री ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी करेगा।
