वन विभाग के चौकीदार ने महिला आरक्षी के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म, गिरफ्तार

वन विभाग मे चौकीदारी कर रहे एक युवक ने खुद को वन दरोगा बताकर महिला को अपने झाँसे मे लिया। महिला ने  उसकी पहचान ललित बिष्ट उर्फ़  शुभम  बताया। शुभम श्यामपुर राणा चौक प्रेमनगर का रहने वाला है।

 

शुभम ने पीड़ता को झांसा देने के लिए झूट बोला की वह वन विभाग मे दरोगा है।  उसके बाद दोनो मे दोस्ती हो गयी साथ हि दोनों ने एक- दूसरे से शादी करने का  वादा लिया।

 

महिला आरक्षी से  शुभम ने शादी का वादा कर उससे सगाई भी कर ली थी। इस दौरान पीड़ता  से कई बार दुष्कर्म भी किया था। महिला को जब शुभम की सच्चाई का पता चला तो उसने पुलिस चौकी मे शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  हैं ।

महिला का आरोप है कि शुभम ने उसके बैंक से डेढ़ लाख रूपये भी निकाल लिए।

 

साथ हि महिला आरक्षी ने जब शादी के लिए कहा तो उसने साफ ही इन्कार कर दिया। महिला ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी शुभम तो वन विभाग में संविदा के माध्यम से ही चौकीदार की नौकरी कर रहा है।

 

नेहरू कॉलोनी के एसओ मोहन सिंह ने  बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय मे पेश कर  14 दिन की न्यायिक हिरादत मे  जेल भेज दिया गया।