मुख्यमंत्री धामी जीवनदीप आश्रम के महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए, आहुति डालकर की पूजा

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने जीवनदीप आश्रम में आयोजित 7 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में शिरकत भी की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने विधि-विधान से सीएम पुष्कर सिंह धामी की पूजा-अर्चना करवाई।

 

इससे पूर्व आश्रम पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत भी किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा भी वही मौजूद रहे।