भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद अपनी पत्नी साक्षी और अपने कुछ दोस्तों के साथ आज अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद अपनी पत्नी साक्षी और अपने कुछ दोस्तों के साथ आज बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। महेंद्र सिंह धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की कामना की।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज बुधवार को पत्नी, बेटी और दोस्तों संग अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली पहुंचे। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी गाड़ी के काफिले के साथ गांव को निकले तो जगह-जगह धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे।

महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ गांव के हरज्यू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने गांव के लोगों से आत्मीयता से बात की। वही इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी का भव्य स्वागत हुआ। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातचीत की। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी का पारंपरिक च्यूड़े से पूजन कर उन्हें तरक्की का आशीर्वाद दिया।