बेटे-बहू के सुखमय जीवन के लिए नीता अम्बानी ने काशी विश्वनाथ को नमन कर आशीर्वाद की प्रार्थना

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और उनकी बहू राधिका मर्चेंट आज शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इससे पहले नीता अंबानी ने बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ से उनके सुखमय जीवन के लिए कामना की। नीता अंबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह काशी विश्वनाथ को नमन कर रही हैं।
वीडियो में वह कह रही हैं कि नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरा भक्ति का एक गहरा नाता रहा है। मैं और मेरा परिवार कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए बाबा का आशीर्वाद जरूर लेता है। वे आगे कहती हैं कि गंगा की पावन गोद में विश्राम करते हुए वाराणसी भारतीय सभ्यता का उद्गम स्थल है…।
बता दें कि कुछ दिनों पहले नीता अंबानी बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। नीता अम्बानी ने अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सबसे पहले काशी विश्वनाथ को अर्पित किया। इस दौरान नीता अंबानी ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले मैंने काशी विश्वनाथ जाकर अपने बच्चों के लिए प्रार्थना की।