पुलिस की लगातार दबिश के बाद हत्या के प्रयास के अभियुक्त ने गिरफ्तारी के डर से 16 साल से फरार वारंटी ने न्यायालय में किया सरेंडर

थाना नेहरू कॉलोनी : दिनांक 08/05/07 को वादी कैप्टन जे0एस0 गिल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में सरदार भगवान सिंह पी0जी0 बालावाला के अध्यक्ष एस0पी0 सिंह पर ईशान और मौसम  द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के संबंध में शरीर दी गई थी, जिस पर तत्समय थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत किया गया था। घटना में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्ष 2007 में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किये गए थे।

उसके बाद से दोनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिनमें विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर जमानती वारेंट जारी किए गए थे, पूर्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दी गई दबिश के दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई थी कि अभियुक्त मौसम की मार्च 2023 में मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, परंतु दूसरा अभियुक्त ईशान अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश निर्गत किये गए है, जिसके क्रम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा वारण्टीयों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई, पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाहियों से अभियुक्त ने गिरफ्तारी के डर से 16 वर्ष बाद दिनांक 18/10/23 को न्यायालय एसीजीएम द्वितीय देहरादून के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।