देहरादून प्रेमनगर में पति ने पत्नी का गला घोंटकर ही मार डाला और फिर रात में खुद ही लेकर गया अस्पताल, बीते 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

देहरादून प्रेमनगर के मिठीबेरी में पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला। 2 महीने पहले ही फ़रवरी में दोनों की शादी भी हुई थी। बीते रविवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम प्रतिभा व हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है।

 

दीपक शर्मा दिहाड़ी मज़दूरी करता है। पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल भी ले गया था। सुबह पुलिस को डेथ मेमो मिला तो सारी बात भी सामने आई। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में भी ले लिया है।