देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर राख

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां भी जलकर राख हो गई। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे तभी यह हादसा भी हो गया।

 

खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड की खबर से आस-पास में हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां भी राख हो गई। यहां रहने वाले कुछ मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त ये हादसा हुआ।

 

गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे व यहां रहने वाले लोग भी बाहर चले गए। आग से यहां रखें कुछ छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे की मशकत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर क़ाबू पा ही लिया।