आगामी 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश देगी दस्तक I

प्रदेश में प्री मानसून के बाद आने वाले 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश दस्तक देगी | मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन में इस बार जमकर बारिश के बाद आने वाले 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश बारिश आने वाली हैं|

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा हैं कि केरल शुरू हुआ मानसून यूपी और बिहार तक पहुंच चूका हैं| अगले दो-तीन दिन में यह उत्तराखंड प्रवेश करेगा|  शुरुआत से हि मानसून की अच्छी बारिश होने की सम्भावना हैं|

 

बता दें कि पिछले दो तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया हैं| वहीं इस बार कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश होने कि सम्भावना हैं|  बीते बुधवार सुबह काठगोदाम क्षेत्र में कुछ समय बारिश होने से लोंगो ने राहत की सांस ली, वहीं अन्य जगह पर तेज हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गयी|

 

बता दें की मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान साढ़े नौ डिग्री गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच गया|  तापमान गिरने से प्रदेश के लोगों को काफी राहत मिली|