Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
मुख्यमंत्री आवास आज राम भजनों और राम भक्ति से गुंजायमान होगा, राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की मुख्यमंत्री आवास में भजन संध्या होगी। – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

मुख्यमंत्री आवास आज राम भजनों और राम भक्ति से गुंजायमान होगा, राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की मुख्यमंत्री आवास में भजन संध्या होगी।

मुख्यमंत्री आवास आज शुक्रवार को राम भजनों और राम भक्ति से गुंजायमान होगा। राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की मुख्यमंत्री आवास में भजन संध्या होगी। इधर, बीजेपी ने भी प्रदेश के हजारों मंदिर मठों में 22 जनवरी को पूजा-पाठ की विशेष व्यवस्था भी की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी और आम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना भी करेंगे।

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राज्य का माहौल राममय भी हो रहा है। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संगठन इस वातावरण को बनाने में विशेष सक्रियता भी दिखा रहे हैं। प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने सभी मंदिर-मठों में स्वच्छता अभियान भी छेड़ रखा है। पार्टी को शीर्ष नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश भी हुए हैं।

आज शुक्रवार को सीएम आवास पर स्वाति मिश्रा की भजन संध्या रखी गई है। स्वाति ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने उत्तराखंड आने की सूचना भी दी। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 19 जनवरी यानी शुक्रवार को उत्तराखंड आ रही हैं और मुख्यमंत्री आवास पर उनकी एक भजन संध्या भी होगी। उधर, 22 जनवरी की तैयारी में जुटी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में पार्टी की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सभी मंदिरों के परिसर में एलईडी लगाए जाएंगे। वह स्वयं जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में रहेंगे। मुख्यमंत्री देहरादून के किसी मंदिर में जाएंगे। इसी तह सभी सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी अपने क्षेत्रों के मंदिरों में रहेंगे। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन के अवकाश घोषित कर देने के बाद अब राज्य सरकार भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी कर सकती है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। सीएम आज शुक्रवार को इस पर अपना अनुमोदन दे सकते हैं।