भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हरिद्वार पहुंचे, जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से उनकी कुशलता पूछी व आशीर्वाद भी लिया

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बीते शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से उनकी कुशलता पूछी व आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर भी अपनी बात रखी।

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को खेती का भाव चाहिए। सरकार अगर इसमें किसान का साथ नहीं देगी तो आंदोलन ही होगा।

देश में किसानों की संख्या भी बहुत ज्यादा है, ऐसे में सरकार को कृषि को मजबूती तो देनी ही पड़ेगी। खेती और किसानी को बचाना पड़ेगा।

जब गांव के किसानों के हाथ मजबूत होंगे तभी तो किसान आत्मनिर्भर बन सकेगा। अगर किसानों से हटाकर कंपनियों को खेती की जिम्मेदारी दी गई तो देश फिर से गुलाम होगा।