जीवन का भय दिखा कर रंगदारी माँगने वाले पूर्व तड़ीपार वांछित अभियुक्त को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट सहित दर्ज हैं कई अभियोग,

वर्ष 2023 में अभियुक्त को थाना नेहरू कालोनी से गुंडा एक्ट में किया गया था तड़ीपार।

समाज में अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी, सभी को जाना होगा जेल :- एसएसपी देहरादून

दिनांक 14-01-2024 को वादी मोहम्मद वाहिद द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक अभियुक्त विकास उर्फ सोनू मूंछ आदि द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी मांगने के सम्बन्ध मे एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर थाना नेहरू कालोनी में तत्काल भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के दिन से ही नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकास उर्फ सोनू मूंछ को बलवीर रोड पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त विकास उर्फ सोनू मूंछ एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके ऊपर पूर्व से जनपद देहरादून के विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। विगत वर्ष 2023 में थाना नेहरू कॉलोनी से गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिला बदर भी किया जा चुका है।