उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 1,361 प्रधान समेत 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 32,580 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले 2 चरणों से पहले बड़ी संख्या में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित भी हो गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,361 ग्राम प्रधानों समेत कुल 22,429 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव भी जीत चुके हैं, जबकि 5,019 उम्मीदवारों ने नाम वापसी भी कर लिए है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 60,028 नामांकन भी दाखिल किए गए थे। इनमें से अब 32,580 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में बचे हैं, जिनका भाग्य मतदाता ही तय करेंगे।
चरणवार चुनावी तस्वीर:
- पहले चरण में: 17,829 उम्मीदवार
- दूसरे चरण में: 14,751 उम्मीदवार
पदवार स्थिति:
- जिला पंचायत सदस्य:
- 8 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
- 350 पदों पर 1,587 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
- क्षेत्र पंचायत सदस्य:
- 240 निर्विरोध विजयी
- 2,732 सीटों पर 9,194 प्रत्याशी मैदान में
- ग्राम प्रधान:
- 1,361 निर्विरोध निर्वाचित
- 6,119 पदों के लिए 17,564 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
- ग्राम पंचायत सदस्य:
- 20,820 निर्विरोध निर्वाचित
- 1,881 पदों के लिए 4,235 उम्मीदवार मैदान में
सचिव राहुल गोयल ने कहा कि
निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने के लिए हर जरूरी कदम भी उठा रहा है। मतदाता सूची से लेकर चुनाव चिन्ह आवंटन व मतदान केंद्रों की सुरक्षा तक, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित भी की जा रही हैं।
राज्य में पंचायत चुनावों का माहौल तेजी से गर्म हो रहा है और अब बची हुई सीटों पर मुकाबला और भी दिलचस्प होता ही जा रहा है।