उत्तराखंड वन विभाग ने आम लोगों की भागीदारी से नीतियों के लिए शुरू किया प्रभाग दिवस
देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग ने आम लोगों की समस्याओं व सुझावों को शामिल कर नीतियां बनाने के लिए नया प्रयास भी शुरू किया है। इसके तहत “प्रभाग दिवस” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रभाग व रेंज स्तर पर वन अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच संवाद भी होगा।
प्राप्त सुझाव व समस्याएं केवल स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि प्रदेश मुख्यालय तक भेजकर नीतियों और कार्यक्रमों में समाहित भी की जाएंगी। अधिकारियों को आम लोगों से संवाद सुनने व मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी।
वन विभाग का यह कदम मानव-वन्य जीव संघर्ष, जंगलों में आग व अन्य पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ही उठाया गया है।