उत्तराखंड: समूह-‘ग’ की 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 17 मई से शुरू होगा परीक्षा सीजन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के युवाओं को अब बड़ी राहत देते हुए समूह-‘ग’ की 13 अहम भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। ये सभी परीक्षाएं 17 मई से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया द्वारा जारी कैलेंडर में विस्तृत तिथियों के साथ भर्ती परीक्षाओं का पूरा विवरण भी साझा किया गया है। इससे उन अभ्यर्थियों को बड़ी मदद मिलेगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटे हैं।

जाने कौन सी परीक्षा कब होगी:

  • 17 मई:
    • वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती
    • होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा में हवलदार भर्ती
  • 25 मई:
    • फार्मासिस्ट भर्ती
    • केमिस्ट भर्ती
  • 31 मई:
    • खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक भर्ती
  • 07 जून:
    • टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा
  • 29 जून:
    • वन दरोगा भर्ती परीक्षा
  • 06 जुलाई:
    • पुलिस कांस्टेबल भर्ती
  • 27 जुलाई:
    • प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन विभाग)
    • मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 भर्ती
  • 03 अगस्त:
    • फोटोग्राफर भर्ती
    • स्नातक सहायक भर्ती
    • प्रतिरूप सहायक भर्ती
    • वैज्ञानिक सहायक भर्ती
  • 10 अगस्त:
    • सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा)
    • प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा)
  • 07 सितंबर:
    • सहायक लेखाकार भर्ती
  • 21 सितंबर:
    • स्नातक स्तरीय भर्ती
  • 05 अक्टूबर:
    • सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 व सहायक विकास अधिकारी भर्ती

आयोग का उद्देश्य: पारदर्शी और समयबद्ध भर्तियां

आयोग ने बताया कि यह कैलेंडर समयबद्ध और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम भी है। सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित करने की तैयारी तेज़ी से चल रही है।