
Uttarakhand: नेशनल गेम्स में 9728 खिलाड़ी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, देहरादून सहित आठ जिलों में 44 इवेंट्स
उत्तराखंड में होने वाली नेशनल गेम्स में देशभर से 9728 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इन खेलों का आयोजन देहरादून समेत राज्य के आठ जिलों में किया जाएगा, जिसमें कुल 44 इवेंट्स होंगे।
उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में महज 17 दिन ही शेष रह गए हैं। इसमें पूरे देश से 9728 महिला-पुरुष खिलाड़ी सहित 15613 लोग भी शामिल होंगे। नेशनल गेम्स को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। प्रदेश में राजधानी दून सहित 8 जिलों में 44 इवेंट खेली जानी हैं।
उत्तराखंड में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय खेल के लिए स्टेडियम सहित खेल संसाधन भी तैयार किए गए। 27 जनवरी से देश के विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ियों का आना भी शुरू हो जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के साथ ही प्रत्येक खेल के डीओसी, तकनीकी स्टॉफ व सपोर्ट स्टॉफ भी शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 16 खेल विधाएं राजधानी दून में होंगी। इसके साथ ही हरिद्वार में 03, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 06, नैनीताल में 09 व चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में 1-1 इवेंट आयोजित हैं। उद्घाटन 28 जनवरी को दून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तो समापन 14 फरवरी को नैनीताल जिले के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार हल्द्वानी में होगा।
-
उत्तराखंड के जिलेवार खिलाड़ियों सहित स्टॉफ का विवरण–
जिले का नाम | पुरुष खिलाड़ी | महिला खिलाड़ी | कुल खिलाड़ी | तकनीकी और सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल |
देहरादून | 2223 | 2221 | 4444 | 7123 |
हरिद्वार | 468 | 372 | 840 | 1241 |
टिहरी | 176 | 176 | 352 | 643 |
नई टिहरी | 120 | 120 | 240 | 643 |
अल्मोड़ा | 136 | 136 | 272 | 416 |
पिथौरागढ़ | 112 | 96 | 208 | 349 |
चंपावत | 60 | 76 | 136 | 246 |
यूएसनगर | 520 | 520 | 1040 | 1643 |
नैनीताल | 48 | 48 | 96 | 181 |
हल्द्वानी | 1077 | 1023 | 2100 | 3405 |
- नोट : कलारीपट्टू व शूटिंग ट्रैप और स्केट खेल के आंकड़े उपलब्ध नहीं।
कुल पुरुष खिलाड़ी – 4940
कुल महिला खिलाड़ी – 4788
कुल खिलाड़ी – 9728
तकनीकी व सपोर्ट स्टाफ सहित – 15613
- जिलेवार खेल विधाएं-
देहरादून : स्क्वॉश, तीरंदाजी, शूटिंग पिस्टल व राइफल, 5गुणा5 व 3गुणा3 बास्केटबाल, जिम्नास्टिक, नेटबाल, वुशु, जूडो, रग्बी सेवन, लॉनबाल, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, टेनिस और गोल्फ।
हरिद्वार : हॉकी, कबड्डी, कुश्ती।
ऋषिकेश टिहरी : इक्सट्रीम सलालम, कैनोई सलालम, बीच हैंडबाल, बीच वॉलीबाल, बीच कबड्डी।
नई टिहरी : क्याकिंग व कैनोइंग (स्प्रिंट), रोइंग।
अल्मोड़ा : योगासन।
पिथौरागढ़ : बॉक्सिंग।
चंपावत : रॉफ्टिंग।
ऊधमसिंह नगर : साइकिलिंग ट्रैक, साइकिलिंग रोड, हैंडबाल, वॉलीबाल, शूटिंग ट्रैप, स्केट और मलखंब।
नैनीताल : साइकिलिंग एमटीबी, कलारीपट्टू।
हल्द्वानी : फुटबाल, खो-खो, ताइक्वांडो, मॉडर्न पैंटॉथालान, स्वीमिंग, फेंसिंग और ट्रायथलॉन।