राष्ट्रपति दौरे पर प्रशासन का बड़ा निर्णय — आज देहरादून के 24 स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून: राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनज़र आज सोमवार, 3 नवंबर को शहर के 24 स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। पहले शनिवार को 20 स्कूलों की छुट्टी का आदेश भी जारी किया गया था, लेकिन रविवार को संशोधित आदेश जारी कर 4 और स्कूलों को सूची में जोड़ा गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि यह निर्णय बच्चों व अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर संशोधित आदेश जारी भी किए गए हैं। प्रशासन ने शिक्षा विभाग व सभी संबंधित स्कूलों को इसकी सूचना भेज दी है।

इन स्कूलों में सोमवार को रहेगा अवकाश:

  1. ग्रेस एकेडमी, कैंट रोड
  2. समर वैली स्कूल, तेग बहादुर रोड
  3. केंद्रीय विद्यालय, हाथीबड़कला
  4. हेरिटेज स्कूल, एमकेपी चौक
  5. स्कॉलर होम, राजपुर रोड
  6. कॉन्वेंट स्कूल, कॉन्वेंट रोड
  7. दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुर रोड
  8. सेंट जोशेफ स्कूल, राजपुर रोड
  9. ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड
  10. विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला
  11. ब्राइट लैंड स्कूल, कर्जन रोड
  12. मानव भारती स्कूल, नेहरू कॉलोनी
  13. हिल ग्रेस स्कूल, ईसी रोड
  14. एसजीआरआर स्कूल, करणपुर चौक
  15. मार्शल स्कूल, ईसी रोड
  16. जसवंत मॉडल स्कूल, राजपुर रोड
  17. दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड
  18. फ्लाइफ्लोट पब्लिक स्कूल
  19. शेरवुड स्कूल, नेहरू कॉलोनी
  20. डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी
  21. पाइन हॉल स्कूल, राजपुर रोड
  22. सेंट थॉमस स्कूल, घंटाघर के पास
  23. केंद्रीय विद्यालय, आईआईपी मोहकमपुर
  24. ज्ञानंदा बालिका स्कूल, न्यू रोड