उत्तराखंड में मानसून की देरी से बढ़ी उमस, अगले दो दिन में राहत की उम्मीद
देहरादून: मौसम के बदलते पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का असर इस वर्ष भी उत्तराखंड में साफ दिखाई दे रहा है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन मानसून की देरी के कारण उमस व गर्मी का दौर लंबा खिंचता नजर आ रहा है।…