बारिश का कहर: केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित, मसूरी-देहरादून रोड और कर्णप्रयाग-नेनीसेण मार्ग भी प्रभावित
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन व चारधाम यात्रा पर साफ दिखाई दे रहा है।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छौड़ी के पास बोल्डर व मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया है। एहतियातन यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और मार्ग खोलने का काम भी जारी है।
वहीं, मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास पहाड़ी से मलबा व पेड़ गिरने से सड़क करीब 2 घंटे तक बंद रही। पीडब्ल्यूडी की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल भी कर दिया, लेकिन सड़क पर फिलहाल एक लेन से ही आवाजाही भी हो रही है।
इधर, कर्णप्रयाग-नेनीसेण मोटर मार्ग भी आईटीआई के पास लगातार पत्थर गिरने से बंद ही हो गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने व पूरी सावधानी बरतने की अपील भी की है।