पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा हुड़दंग करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने संबंधी अभियान गतिमान है I
उक्त अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकार प्रेम नगर के निकट और कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेम नगर द्वारा हुड़दंगियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लिए अलग-अलग टीमे गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया गठित पुलिस टीम द्वारा स्टेन्जा हॉस्टल के बाहर सड़क पौंधा में सड़क सरेआम शराब पीकर हडुदंग करते हुये चार छात्रों को अन्तर्गत सीआरपीसी गिरफ्तार किया गया है।
छात्रों द्वारा पूछताछ कर बताया कि तीन छात्र UPES विधौली के छात्र है और एक UIT केहरी गांव देहरादून का छात्र है । उक्त छात्रो का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। अभियुक्त गणों/ छात्रों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
