Palmistry: हाथों के कलाईयों की ‘ब्रेसलेट लाइन’ क्या देती है संकेत?

Palmistry: हस्तरेखा से आपने कई बार हथेलियों पर मौजूद रेखाओं से अपने करियर, लव लाइफ, किस्मत से जुड़ी कई बातों को जानने का प्रयास किया होगा। लेकिन व्यक्ति के जीवन के बारे हथेलियों की रेखाओं के साथ हाथों की कलाईयां पर मौजूद रेखाएं भी कई संकेत देती हैं। किसी व्यक्ति की कलाईयों पर मौजूद रेखाओं की संख्या से जीवन में मिलने वाले सुख-सौभाग्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं…

ब्रेसलेट लाइन: हाथों की कलाईयों के पास ये रेखाएं क्षैतिज रेखाओं के रूप में मौजूद होती है। आमतौर पर हाथों की कलाईयों के पास 2-3 ब्रेसलेट लाइन होती है। मान्यता है कि हाथों की कलाईयों पर मौजूद ये ब्रेसलेट लाइन जितनी लंबी होती है, उस व्यक्ति की आयु उतनी ही लंबी होती है।

ब्रेसलेट लाइन से जानें जीवन काल : हस्तरेखा के अनुसार, हाथों की कलाईयों पर मौजूद 1 ब्रेसलेट लाइन किसी व्यक्ति की आयु 25-28 के बीच दर्शाती है, 2 रेखाएं वाले व्यक्तियों की आयु 55-6- उम्र के बीच होती है। जिन व्यक्तियों की कलाईयों पर 3 ब्रेसलेट लाइन होती है उनकी उम्र 75-80 के बीच मानी जाती है और जिन लोगों की कलाईयों पर 4 रेखाएं होती हैं उनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक होती है।