हेली सेवा की नई शुरुआत: पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए 1 अक्टूबर से उड़ान

पिथौरागढ़। सीमावर्ती जिले के लोगों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए 1 अक्टूबर से हेली सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी भी मिल चुकी है और हैरिटेज एविएशन ने संचालन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त महीने में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार की मांग भी की थी। इसके बाद मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि

सेवा शुरू होने से न केवल सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा का लाभ भी मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुनस्यारी व धारचूला जैसे दुर्गम इलाकों तक पहुंच अब और भी आसान हो जाएगी।