नैनीताल, शर्मनाक घटना : गौशाला में बछिया से कुकर्म का आरोप, हंगामा बढ़ा, पुलिस जांच में जुटी
नैनीताल जिले के मल्लीताल स्थित गौशाला में एक बछिया के साथ कुकर्म किए जाने का आरोप सामने आया है, जिसके बाद गौशाला में हंगामा मच गया है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों द्वारा बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।