एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) व भास्कर नैथानी (निवासी देहरादून) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की एमटीएस परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल भी करवा रहे थे। जांच में सामने आया कि गिरोह कंप्यूटर हैकिंग व रिमोट एक्सेस के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा में मदद भी पहुंचाता था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 1 इंटरनेट राउटर बरामद किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि परीक्षा में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से करीब 10 लाख रुपये तक वसूले भी जाते थे।
एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच आगे भी बढ़ाई जा रही है।