माउंट व्यू कॉलोनी में फ्लैट में लगी आग, फायर सर्विस ने समय रहते पाया काबू
देहरादून के गुजराड़ा मानसिंह स्थित माउंट व्यू कॉलोनी में 25 मई 2025 की रात करीब 9:50 बजे एक फ्लैट में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर भी पहुंची।
घटना सहस्त्रधारा रोड पर स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल पर हुई, जहां फ्लैट बंद था और अंदर जाने का कोई रास्ता ही नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस यूनिट ने तत्परता दिखाते हुए फायर लैडर की सहायता से दूसरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य भी शुरू किया।
फायर टीम की तेजी व कुशल कार्रवाई से आग को अन्य कमरों और आस-पास के फ्लैटों में फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की त्वरित व साहसिक कार्रवाई की सराहना की है।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर यूनिट से एफएस चौ. नरेंद्र रावत, सुनील रावत, एफएम शिवलाल, प्रदीप टम्टा, विपेन्द्र और महिला फायरमैन (WFM) कल्पना व नीम शामिल रहीं। इन सभी ने मिलकर समय रहते स्थिति को काबू में किया और एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल भी दिया।
फायर सर्विस की तत्परता और साहसिक प्रयासों से एक बड़ा हादसा टल गया।