उत्तरकाशी में लगातार 9वीं बार भूकंप का झटका, लोग दहशत में
उत्तरकाशी में आज शुक्रवार सुबह 09:29 बजे पर फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। 6 दिन में 9 बार भूकंप के झटकों से लोग डरे सहमे हैं। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में गुरुवार शाम को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों व दुकानों से बाहर निकल आए। 6 दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में भी हैं।
आज शुक्रवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 2.07 रही। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर तो नहीं है। वहीं गुरुवार को जनपद मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका भी महसूस किया गया।
इससे लोग दहशत में भी आ गए हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 2.7 मापा भी गया है। तो वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी और यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।
बता दें कि 6 दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह 9वां झटका महसूस किया गया है। इससे पहले बीती 24 जनवरी व 25 जनवरी को भी 2 दिन के भीतर झटके महसूस किए गए है। इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा व पत्थर गिरे थे। यह झटके भी 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापे भी गए थे।