मानसरोवर में डुबकी पर रोक से श्रद्धालु निराश, कैलाश यात्रा से लौटे यात्रियों ने साझा किया दर्द
कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने पवित्र मानसरोवर झील में डुबकी न लगा पाने का दर्द भी साझा किया है। यात्रियों का कहना है कि भगवान शिव की पावन भूमि तक पहुंचने के बावजूद मानसरोवर में आस्था की डुबकी नहीं लगा पाने का मलाल हमेशा ही रहेगा।
दरअसल, 2018 से चीन ने मानसरोवर झील में सीधे स्नान व डुबकी लगाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। अब श्रद्धालुओं को झील से बाल्टियों में पानी भरकर स्नान भी करना पड़ता है। यात्रियों के अनुसार, यह फैसला झील के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए भी लिया गया है।
यात्रियों ने बताया कि पहले कुछ लोग झील में साबुन से स्नान करते थे, जिससे पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचता था। हालांकि, श्रद्धालुओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है, लेकिन धार्मिक भावनाओं का भी सम्मान भी किया जाना चाहिए। वहीं, प्रशासन के अनुसार, यह प्रतिबंध मानसरोवर की स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से ही लागू है।