देहरादून में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम अलर्ट, 19 जगहों पर अलाव शुरू; रैन बसेरे भी दुरुस्त
देहरादून। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड में तेजी भी आने लगी है। रविवार रात दून का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बाद नगर निगम ने शहरवासियों को ठंड से बचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी हैं। फिलहाल 19 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं व आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र में कुल चार रैन बसेरे संचालित हैं—
- लालपुल रैन बसेरा: 52 बेड
- ट्रांसपोर्ट नगर: 20 बेड
- चूना भट्टा: 15 बेड
- घंटाघर स्थित रैन बसेरा (एनजीओ द्वारा संचालित): 100 बेड क्षमता
नगर आयुक्त ने सभी रैन बसेरों में गद्दे, कंबल, हीटर व साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं अलाव प्वाइंट्स पर जरूरत अनुसार 1–2 क्विंटल लकड़ी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
अलाव के प्रमुख स्थान—
आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी, रेलवे स्टेशन, दून अस्पताल चौक, घंटाघर, कनक चौक, सर्वे चौक, दिलाराम चौक, मसूरी डायवर्जन, साईं मंदिर के पास, राजपुर बस स्टैंड, शनि मंदिर के पास, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक समेत रैन बसेरा ट्रांसपोर्ट नगर, लालपुल व चूना भट्टा।
नगर निगम का कहना है कि पिछले वर्ष की तरह जरूरत पड़ने पर इस बार भी 80 से अधिक स्थानों पर अलाव भी जलाए जा सकते हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान भी न हो।