देहरादून: बुजुर्ग दंपति को मिला इंसाफ, डीएम ने गिफ्ट डीड रद्द कर संपत्ति लौटाई
बुजुर्ग माता-पिता से गिफ्ट डीड में बंगला बिजनेस अपने नाम कर; उनको घर से बाहर खदेड़ रहा था अपना ही बेटा डीएम बंसल ने लिया तत्काल संज्ञान; गिफ्ट डीड को एक झटके में ही किया खारिज, पूर्ण 3080 वर्ग फीट सम्पति पुनः बुजुर्ग दम्पति के नामः गिफ्ट डीड पाकर बेटे ने कर दिया था माता-पिता को सम्पति से बेदखल; पोते-पोती से मिलने पर लगा दी थी रोक तहसील, थाना, अवर न्यायालय से थकहार बुजुर्ग दम्पति पंहुचे डीएम न्यायालय; पहली सुनवाई में ही निर्णय भरणपोषण अधिनियम की विशेष शक्तियों का प्रयोग; बुजुर्ग दम्पति को डीएम ने दिलाया इंसाफ गिफ्ट डीड शर्तों का उल्लंघन; नाफरमानी पर; चला डीएम के न्याय का हथोड़ा; डीड कैंसिल आदेश फरमान से डीएम न्यायालय में ही छलक पड़े दम्पति के आंसू विधिवत् स्पष्टीकरण; पर्याप्त अवसर उपरान्त, आदेशों की नाफरमानी; माता-पिता का तिरस्कार बेटे को पड़ा भारी बुजुर्ग सरदार परमजीत सिंह व उनकी पत्नी अमरजीत कौर को मिला न्याय;
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने न्यायप्रियता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग दंपति को उनकी 3080 वर्ग फुट की संपत्ति वापस भी दिलाई।
परमजीत सिंह नामक बुजुर्ग ने गिफ्ट डीड के तहत अपनी संपत्ति पुत्र गुरुविंदर सिंह के नाम की थी, शर्त थी कि पुत्र माता-पिता की देखभाल करेगा व पोते-पोतियों को उनसे दूर नहीं करेगा। लेकिन गिफ्ट मिलते ही पुत्र ने शर्तों का उल्लंघन कर माता-पिता को घर से ही बाहर कर दिया और बच्चों से मिलने भी नहीं दिया।
डीएम बंसल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुनवाई के बाद गिफ्ट डीड को रद्द कर पूरी संपत्ति बुजुर्ग दंपति को वापस भी सौंप दी। आदेश सुनते ही माता-पिता की आंखों में आंसू ही आ गए।
डीएम ने भरणपोषण अधिनियम के तहत विशेष शक्तियों का प्रयोग कर यह फैसला सुनाया, जो असहाय व पीड़ित जनों के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।