मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित, मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम अब स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। तखटीमा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्होंने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आकर उन्होंने वित्तमंत्री समेत विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन भी किया।
भारतीय आर्थिक नीति को नई दिशा देने में उनका योगदान सराहनीय भी है। वहीं पूर्व पीएम स्व मनमोहन सिंह के निधन पर मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित हुए। एसडीएम सदर हरिगिरि ने इसकी जानकारी भी दी है।