कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए चमोली, टिहरी और पौड़ी में घोषित किए समर्थित प्रत्याशी

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अनुमति के बाद जारी हुई सूची, अन्य जिलों में जल्द होगी घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चमोली, टिहरी व पौड़ी जिलों के लिए जिला पंचायत सदस्य पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी दी कि

जिला प्रभारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इन प्रत्याशियों का चयन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक संतुलन व स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ही यह निर्णय लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अनुमति के बाद सूची जारी

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की स्वीकृति के बाद ही चमोली, टिहरी, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर जिले के लिए समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित भी किए गए हैं।

अन्य जिलों के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द

धस्माना ने बताया कि

शेष जिलों से संबंधित समर्थित प्रत्याशियों की सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पंचायत चुनाव में जुटे हैं और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की जा रही है।