
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज कर्णप्रयाग से गढ़वाल में निकाय चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज, रेल लाइन कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे
सीएम पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल में निकाय चुनाव प्रचार का आगाज आज शनिवार को कर्णप्रयाग से करेंगे। मुख्यमंत्री जहां कर्णप्रयाग में गौचर और कर्णप्रयाग नगर पालिका के प्रत्याशियों के प्रचार में जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं सिवाई में रेल लाइन निर्माण के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को दोपहर 2 बजकर बीस मिनट पर कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन के सिवाई स्टेशन के नजदीकी खेल मैदान में हेली सेवा से पहुंचेंगे। रेल लाइन के कार्याें के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3 बजे कर्णप्रयाग पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री प्रदेश में हो रहे निकाय चुनावों के तहत गढ़वाल में प्रचार का आगाज करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री कर्णप्रयाग में गौचर और कर्णप्रयाग के नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।