मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों से की बातचीत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई भारी बारिश व बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से उनके राज्यों में बाढ़ की गंभीर स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर के लोगों के साथ एकजुट है और आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार हर संभव मदद देने को भी तैयार है। उन्होंने प्रभावित राज्यों के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं और कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड की ओर से हरसंभव सहायता भी दी जाएगी।