Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 मिशन को लेकर गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई I

इसरो ने लैंडर मॉड्यूल की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में चंद्रयान-3 की यात्रा को लेकर द्वीट भी किया।

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है। चंद्रयान-3 के लेंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल योजना के मुताबिक, दो टुकड़ों में टूटकर अलग-अलग चांद की यात्रा कर रहे हैं। वही खबरो का माने तो यह 23 अगस्त को चांद पर लैडिंग करेगे।

 

इसरो ने लैंडर मॉड्यूल की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में चंद्रयान-3 की यात्रा को लेकर द्वीट भी किया। इसमें लेंडर की तरफ से प्रॉपल्शन के लिए कहा गया- “साथ में यात्रा के लिए शुक्रिया मित्र ।

 

आगे कहा गया, “लेंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक प्रॉपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया। अब शुक्रवार शाम 4:00 बजे इसे चांद की कक्ष में और नीचे उतारा जाएगा।” आपको बता दें 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से रवाना होने के बाद चंद्रयान-3 ने तीन हफ्तों में कई चरणों को पार किया। 5 अगस्त को पहली बार चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था।