कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात भी की। यह भेंट एक शिष्टाचार मुलाकात रही, जिसमें दोनों नेताओं ने उपभोक्ता हितों, खाद्य सुरक्षा व सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित कई समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की।

बैठक के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श भी हुआ। दोनों मंत्रियों ने भविष्य में बेहतर समन्वय व सहयोग को लेकर सकारात्मक संदेश भी दिया।