Breaking News : नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से कई लोगों के मरने की आशंका।

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज शुक्रवार सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से कई लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिली है कि बाइक और वाहन की टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक और वाहन दोनों 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, हादसे में 3 महिलाओं, 1 बच्चे और 3 पुरुषों के मृत अवस्था लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। फिलहाल घटना के 1 घंटे बाद भी जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। मौके से एक ऑडियो सामने आया है जिसमें एक युवक घटना पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।