BB OTT2:अभिषेक मल्हान को फटकार लगाते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे सलमान खान, देखें यूजर्स ने क्या कहा

बिग बॉस ओटीटी 2 में वीकेंड का वार में इस हफ्ते अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान की सबसे ज्यादा चर्चा रही। सलमान खान ने आते ही उनकी क्लास लगा दी। अभिषेक ने कहा था कि उनकी वजह से उनके फॉलोवर्स शो को देख रहे हैं इसलिए यह इतना हिट हो गया है। उनके इस बयान पर सलमान ने कहा कि ‘अगर आप नहीं होते तो हमारा क्या होता?

ये शो आप की वजह से ही तो चल रहा है। अगर आप नहीं होते तो हमारा क्या होता यार?’ आगे सलमान ने तंज कसते हुए कहा, ‘शो की वजह से उनकी नौकरी बच पाई है।’ सलमान का यह वीडियो  वायरल हो गया है। जिसके बाद ट्विटर पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक मल्हान की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है जिन्हें सलमान का इस तरह से डांटना पसंद नहीं आया। वहीं कुछ ने कहा कि उन्होंने अभिषेक को सबक सिखाकर ठीक किया। आगे देखिए ट्विटर पर यूजर्स ने किसे सपोर्ट किया।

देखें सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन
एक यूजर लिखते हैं, ‘बिगबॉस ने कहा कि पूरी दुनिया आपकी मुरीद है। तब सलमान खान ने जवाब दिया, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, कई लोग मुझसे नफरत करते हैं, कई लोग मुझसे प्यार करते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता। फोकस काम है।’

शो में अभिषेक ने अपनी मां से एल्विश के बारे में कहा था कि वाइल्ड कार्ड को कभी विनर नहीं मान सकते। अभिषेक कहते हैं कि उन्होंने एल्विश से भी यही बात कही। जब सलमान एल्विश से पूछते हैं तो वह मना कर देते हैं कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं हुई। इस वीडियो को एक यूजर ने शेयर करते हुए कहा, ‘एक्सपोज हो गया। मुझे उम्मीद है कि एल्विश को अब सबकुछ साफ हो गया होगा।’