Bageshwar by-election : बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी या बेटे पर दांव लगा सकती है भाजपा ।

बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी या बेटे पर दांव लगा सकती है भाजपा । बृहस्पतिवार को चुनाव संचालन समिति ने संभावित 5 दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद जो 3 नाम छांटे गए, उनमें 2 नाम दास की पत्नी और बेटे का बताया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और महिला मोर्चा की आशा नौटियाल मौजूद थे । सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को 5 नाम भेजे जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य और मथुरा प्रसाद के नाम शामिल हैं। पार्टी के पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चलेगी। पार्टी का भी चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जोर है। हालांकि उनके बेटे की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 3 नामों का पैनल तैयार कर इसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड अगले 2 दिनों में प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *