हल्द्वानी में नहर में कार गिरने का हादसा टला, प्राधिकरण पर रेलिंग न लगाने का आरोप
हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर बीते सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां नहर कवर करने के लिए पार्किंग भी बनाई गई है, जो कई जगहों से खुली भी छोड़ी गई है। बीते सोमवार रात एक व्यक्ति अपनी कार पार्किंग से निकाल रहा था तभी उसकी कार खुली नहर में ही जा गिरी। गनीमत है कि कार चालक को कोई हानि तो नहीं पहुंची। इस दौरान लोगों ने प्राधिकरण पर कई आरोप भी लगाए है। उनका कहना है कि प्राधिकरण ने यहां पर रेलिंग नहीं लगाई है। जिसके कारण यह हादसा भी हुआ।