हेमकुंड यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। यात्रा मार्ग पर एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों को भी सौंप दिया है।

घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह के अनुसार, 57 वर्षीय महिला श्रद्धालु हरदीप कौर पत्नी हीरा सिंह अपने परिवार के साथ हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा करने आई थीं। घांघरिया से पहले रास्ते में उनकी अचानक ही तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घांघरिया में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ही ध्यान रखें और किसी भी तरह की असुविधा महसूस होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता भी लें।