Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
देहरादून में 8 से 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के क्रम में जिलाधिकारी उदराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियो व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

देहरादून में 8 से 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के क्रम में जिलाधिकारी उदराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियो व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।

देहरादून में 8 से 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के क्रम में जनपद में जनपद स्तरीय इन्वेस्टर समित का आयोजन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 22 नवंबर 2023 को होटल रेडिसन में किया जाना प्रस्तावित के दष्टिगत जिलाधिकारी उदराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियो व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिस अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया है वह उसका क्रियान्वयन पूर्ण निष्ठा से करें साथ ही जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन.जिन विभागों पर उद्योगों से संबंधित बिंदु लंबित है उनका समय निस्तारण कर लिया जाये।

इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा उद्यमियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन करने के लिए भी महाप्रबन्ध जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया गया। साथ ही महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र और क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल पंतनगर, काशीपुर और सितारगंज को रू0-20000.00 करोड़ से अधिक के निवेश प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र विपिन कुमार ने बताया कि इन्वेस्टर समिट के लिए जिला उद्योग केंद्र को रुपए 3000 करोड़ एवैंपकानस को 5000 करोड़ के ओद्योगिक निवेश का लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष वर्तमान तक जिला उद्योग केंद्र द्वारा रुपए 4000 करोड़ का निवेश और सिडकुल द्वारा 10000 करोड़ का निवेश प्राप्त कर लिया गया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद स्तरीय इन्वेस्टर समिट में रुपए 10000 करोड़ के उवन हस्ताक्षरित किए जाने है।