Tight security arrangements in place for CM Dhami’s visit to Srinagar; police personnel deployed across the city.
श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शनिवार को श्रीनगर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके तहत आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि यातायात को व्यवस्थित रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा सके।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान श्रीयंत्र टापू में नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह रोडवेज बस अड्डे से रामलीला मैदान तक आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।
वहीं, अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीयंत्र टापू में नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर गतिविधियां आयोजित की गईं।
