यमुनोत्री यात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत, जानकीचट्टी में हड़कंप
उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत से हड़कंप ही मच गया है। ताजा मामला देर रात का है, जब जानकीचट्टी के पास इंदौर (मध्यप्रदेश) निवासी 40 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा की अचानक ही तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार, महिला को अचेत अवस्था में अस्पताल में लाया गया था, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।
इससे पहले रविवार को भी एक अन्य श्रद्धालु की मौत का मामला भी सामने आया था। एक नेपाली मजदूर द्वारा एक व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय उदय गजानन तांबे, निवासी नासिक (महाराष्ट्र) के रूप में भी हुई है।